प्रयागराज, जून 27 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नवीन मुंडेरा मंडी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय, बन्दोबस्त अधिकारी संजीव कुमार व राजनीति दलों के प्रतिनिधि भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह पटेल, सचिव अपना दल एस शमसाद आलम, सपा मतदाता सूची प्रभारी राकेश यादव व दूधनाथ पटेल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएम ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...