बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम शेखर आनंद ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । साथ ही बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वहां भेजे जाने वाले बीवीपैट के स्कैनिंग कार्य की जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दल के लोग मौजूद रहे। उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा ने कहा कि बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर 250 बीवीपैट को भेजना है, जिसको लेकर स्कैनिंग की जा रही है। बंगाल के दक्षिण कोलकाता, मुर्शिदाबाद और वर्द्धमान जिलों बीवीपैट भेजने का निर्देश मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...