बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- बेगूसराय। डीएम तुषार सिंगला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने गुरुवार को संयुक्त रूप से ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक व्यवस्था तथा ईवीएम मशीनों के रख-रखाव से संबंधित सभी बिंदुओं की समीक्षा की। डीएम ने समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा संचालन, तैनात सुरक्षा बल, अग्नि सुरक्षा उपकरण तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया। ईवीएम वेयर हाउस की प्रतिदिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित निरीक्षण एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर भी बल दिया गया। मौके पर उप निर्वाचन अधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...