दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सोमवार को संयुक्त रूप से किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर स्थित वेयर हाउस के तीनों तलों पर जाकर गोदाम की स्थिति एवं रखी गयी ईवीएम का निरीक्षण किया। बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस का भी अवलोकन किया गया। मौके पर राजनीतिक दलों की ओर से देवेंद्र कुमार झा, मुकुंद चौधरी, उदय शंकर यादव, जवाहर शर्मा, दयानंद पासवान, गगन कुमार झा, पप्पू पासवान, बैद्यनाथ यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...