ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के निर्देश
कोडरमा, जुलाई 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, चारदीवारी, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.