गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और वहां रखे ईवीएम व बैलेट यूनिट के रखरखाव का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में डीसी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम, डबल लॉक व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। साथ ही निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि ईवीएम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.