पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को ईवीएम-वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। उपायुक्त ने पूरे परिसर का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, बैलेट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग और डबल लॉक की स्थिति का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम-वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...