औरैया, जून 22 -- औरैया, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) वेयर हाउस का जिला मजिस्ट्रेट ने त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित रखने के निर्देश दिए, ताकि वेयर हाउस में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके। निरीक्षण के द...