फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, सरसमल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने मंगलवार को सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, फायर एक्सटिंगिशर और साफ-सफाई का जायजा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए और सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रहें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...