प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- प्रयागराज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीपीआई की जिला काउंसिल ने राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांग रखी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित किया जाए और एसआईआर को पूरी तरह रद्द किया जाए। सीपीआई के जिलाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पिछले एक माह में कराए गए एसआईआर के बाद जो नई मतदाता सूची सामने आई है उसमें बड़ी गड़बड़ियां हैं। देश में जनसंख्या बढ़ने के बावजूद मतदाता सूची में लगभग 14 प्रतिशत मतदाता कम कर दिए गए, मृत, शिफ्टेड और अनुपस्थित की श्रेणी में बड़ी संख्या में जीवित मतदाता भी शामिल हैं, हटाए गए मतदाताओं में बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति...