गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया तथा आवश्यक बिंदुओं को देखा गया। इस दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक विपिन कुमार, देवी प्रसाद सिंह सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद और नगेंद्र शर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...