मधेपुरा, मई 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम अभिषेक रंजन न्वो कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश और निकास नियंत्रण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा प्रबंध और परिसर की समुचित साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।डीएम ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। यह भी पढ़ें- ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा का ...