ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में लापरवाही न हो : डीएम
वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस सदर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं परखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी ली। निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन किया जाए। कहा कि सुरक्षा में किसी भी स्तर से लापरवाही न बरती जाए। वेयर हाउस में प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के रख-रखाव की भी जांच की गई। उन्होंने वेयर हाउस की सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा, आम आदमी पार्टी एवं अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.