लातेहार, जनवरी 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार के खिलाफ ईवीएम से तथा दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर आगामी 7 जनवरी को धरना दिया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही तथा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय उपस्थित रहे। उक्त नेताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़ से जुड़े हुए हैं और पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम के माध्यम से तथा दलीय आधार पर चुनाव कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि बिना दलीय आधार पर चुनाव कराना लोकतंत्र को कमजो...