अमरोहा, जून 24 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा और सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए।डीएम ने गोदामों में रखी बैलेट व कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा और गोदाम में लगी सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, डिप्टी कलेक्टर चंद्रकांता, प्रतिनिधि भाजपा चंद्रभान सिंह, प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी ऋषिपाल सिंह यादव, प्रतिनिधि कांग्रेस फैज़ आलम राईनी, प्रतिनिधि बसपा जफर महमूद अब्बासी, प्रतिनिधि आम आद...