वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान-दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सहयोग से मंडी के कोट पंचायत में किसानों को प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण दिया। इसमें टिकाऊ और कम लागत वाली खेती को बढ़ावा देने पर जोर था। प्रशिक्षण में 60 किसानों ने भाग लिया। संचालन आइसार्क के विशेषज्ञों डॉ. अजय कुमार मिश्रा, श्रीनिवास रेड्डी और गायत्री हेत्ता ने किया। इनके साथ फील्ड टेक्नीशियन जया शर्मा और विपाशा ठाकुर भी शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- जनता महाविद्यालय में जैविक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...