देहरादून, दिसम्बर 26 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा ईरा रावत ने दिल्ली में आयोजित 69वीं स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया के नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-14 50 मीटर फ्री-स्टाइल में सिल्वर मेडल जीता। यह उत्तराखंड का इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहला पदक है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने ईरा को उसकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया और कहा कि ईरा ने स्कूल और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 12 से 17 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ईरा ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया।ईरा ने इससे पहले हल्द्वानी में आयोजित राज्यस्तरीय 100 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता था। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने ईरा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.