बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं, संवाददाता। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सय्यद अली खामेनेई की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूर्व डीजीसी और अधिवक्ता अनवर आलम ने इसे मानवता की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में खामेनेई के विशेष दूत आगा मेहंदी महदवीपुर उनके निमंत्रण पर मीरा जी की चौकी स्थित उनके आवास पर आये थे। उस समय ईरानी दूत यहां की गंगा-जमुनी तहजीब से अत्यंत प्रभावित हुए थे। उन्होंने स्थानीय सूफी संतों की मजारों पर हाजिरी भी दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...