बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं। ईरान-इजरायल तथा खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। खाड़ी सहित इजराइल, कतर संग अन्य देशों में मौजूद जिले के लोग का शासन ने डाटा जिला प्रशासन से मांग लिया है। वहीं जिला प्रशासन ने तहसीलों से डाटा मांग लिया है। अधिकारी डाटा तलाशने में लगे हैं। तहसीलों ने दिनभर तालाश की तो एक ही व्यक्ति का डाटा मिला है। सोमवार को डीएम अवनीश राय ने शासन के आदेश पर सभी एसडीएम को आदेश दिया है। कि राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार ईरान-इजरायल तथा खाड़ी के अन्य देश आदि में युद्ध संघर्ष से प्रभावित नागरिकों का विवरण चाहा गया है। इसको लेकर सभी एसडीएम को आदेश दिया है। जिसमें कहा कि इस संबध में यदि आपकी तहसील क्षेत्र का कोई व्यक्ति ईरान-इजरायल के युद्ध संघर्ष से प्रभावित हुआ हो तो उसकी सूचना जानकारी दी जाये। डीएम के आदेश पर पूरा जि...