लखीसराय, मार्च 6 -- कजरा, एक संवाददाता। कांग्रेस ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस राहुल-प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने कहा कि ईरान पर थोपे गए युद्ध पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया भारतीय मूल्यों, सिद्धांतों, चिंताओं और राष्ट्रीय हितों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित देशों में रह रहे सभी भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। अमर सिंह ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को एक संप्रभु देश के नेतृत्व पर लक्षित हमला बताते हुए इसे बेहद अफसोसनाक और निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक दुनिया के तथाकथित नेताओं द्वारा इस तरह की कार्रवाई की कड़ी निंदा होनी चाहिए। उनके अनुसार इस संघर्ष के कारण कई देश यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.