नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अजरबैजान और अर्मेनिया की मदद से ईरान से 1777 भारतीय सुरक्षित देश लौटे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ईरान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रहा। उन्होंने बताया कि वापस वतन लौटने वालों में 895 भारतीय छात्र और 345 भारतीय मछुआरे हैं। मछुआरे ईरान की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। सभी लोग चार अप्रैल को चेन्नई पहुंचे थे। इन लोगों के साथ एक बांग्लादेशी और एक श्रीलंकाई नागरिक को भी सुरक्षित निकाला गया है। संघर्ष की चपेट में आकर अब तक आठ भारतीयों की मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.