नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान, तेहरान के खिलाफ अमेरिका के युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता करना चाहता है और ऐसा समझौता संभव है। हालांकि ट्रंप ने इस बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। वहीं दूसरी ओर अमेरिका- ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बातचीत करने के लिए कतर के मध्यस्थ सोमवार रात तेहरान पहुंचे। बातचीत से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, कतर के मध्यस्थों की ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बातचीत होनी है। अधिकारी ने बताया कि इस बातचीत में अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के मसौदे के एक प्रस्तावित प्रारूप पर चर्चा होगी। इस समझौते को लेकर पिछले आठ दिनों से बातचीत चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...