वॉशिंगटन, अगस्त 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में शांति वार्ता तभी होगी, जब ईरान अमेरिका की यह मांग पूरी करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्हें यह आइडिया काफी पसंद आया कि पिछले पांच महीने में हुए नुकसान के बदले ईरान मुआवजे की मांग करे। उन्होंने लिखा कि इस तरह तो वह भी ईरान से मुआवजा मांगेंगे। अपने इस पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है जो मुआवजा ईरान मांग रहा है, अमेरिका के साथ बातचीत में इसके बारे में कभी बताया ही नहीं गया। इसके साथ ही ट्रंप ने अक्टूबर 2000 में यमनी बंदरगाह पर अमेरिकी नेवी के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस कोल के घातक बम विस्फोट के लिए ईरान से मुआवजे का हवाला भी दिया। एफबीआई ने अलकायदा को इस बम ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसमें...