शामली, अप्रैल 3 -- शामली/ जलालाबाद। ईरान में बंधक बनाए गए मर्चेंट नेवी के कैप्टन भैंसवाल निवासी विजय की सकुशल स्वदेश वापसी हो गई है। उनके घर आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। वह दिसंबर 2025 से ईरान में थे और अब उनकी वापसी हो सकी है। कैप्टन विजय ने बताया कि वह नौ सदस्यीय चालक दल के साथ वेलीयेंट रोअर नामक तेल टैंकर पर थे, जिस पर नीदरलैंड का झंडा लगा था। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के दिब्बा बंदरगाह के पास पहुंचा ही था कि ईरानी नौसेना ने उसे बंधक बना लिया। भारत सरकार की मदद से पूरा दल सुरक्षित लौट आया है। कैप्टन विजय के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक चरण सिंह ने बताया बेटे की सकुशल रिहाई में भारत सरकार और जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला है। विधायक अशरफ अली विजय कुमार से मिले और उनसे पूरे घटनाक्रम के बारे में जाना।विजय ने बताया कि 8 दिसंबर को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.