नई दिल्ली, जनवरी 16 -- ईरान और अमेरिका के बीच जंग की आशंकाओं के चलते भारत भी अलर्ट है। भारत के तेहरान स्थित दूतावास ने सभी भारतीयों से अपील की है कि वे किसी भी हाल में ईरान से बाहर निकल जाएं। इस बीच ईरान से भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली आने वाली है। शुक्रवार यह विमान दिल्ली आएगा, जिसमें 300 लोग सवार होंगे। अमेरिका की ओर से ईरान पर हवाई हमले होने का खतरा है और इसी के चलते भारतीय दूतावास ने अपील की है कि यहां से लोग निकल जाएं। बता दें कि तेहरान ने अस्थायी तौर पर कमर्शल फ्लाइट्स के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि आशंकाओं के बादल जिस तरह मंडरा रहे हैं, उससे ईरान में रहने वाले भारत के लोगों के लिए खतरे की स्थिति है। ऐसे में उन्हें पहले ही निकालने की तैयारी विदेश मंत्रालय कर रहा है। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.