नई दिल्ली, जून 13 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी सेना ने वेनेजुएला के एक ड्रग्स माफिया को मार गिराया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी सेना के हमले का वीडियो भी शेयर किया है। ट्रंप ने कहा कि मारा गया हेक्टर रस्टेनफोर्ड गुरेरो फ्लोरेस उर्फ नीनो गुरेरो ट्रेन डे अरगुआ कार्टेल का सरगना था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दक्षिणी कमान के भयंकर हमले में उसे खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला सरकार के साथ समन्वय के साथ यह कार्रवाई की गई है।ईरान से हटा फोकस, वेनेजुएला में हमला बता दें कि ईरान पर दो दिनों के हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उधर से ध्यान हटाने का फैसला किया है। वह ईरान के साथ समझौते के बेहद करीब होने का दावा कर रहे हैं। इसीलिए डोनाल्ड ट्रंप सबका ध्यान बांटना चाहते हैं। ईरान पर हमले की वजह से ना केवल अम...