ईरान से तनातनी के बीच यूएई पहुंच गए इजरायली पीएम नेतन्याहू, राष्ट्रपति के साथ सीक्रेट मीटिंग
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को अचानक अबू धाबी पहुंच गए। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ उनकी मुलाकात हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंद दरवाजे के पीछे हुई इस बैठक पर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। हारेत्ज की रिपोर्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर 2023 में हुए हमले के एक सप्ताह पहले ही यूएई ने इजरायल को आगाह किया था। बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐसी किसी भी रिपोर्ट से इनकार किया है। वहीं इजरायली सेना का भी कहना है कि ऐसी कोई भी रिपोर्ट सेना या फिर खुफिया एजेंसियों तक नहीं पहुंचाई गई थी। यूएई का कहना है कि 2020 में इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद दोनों देशों में लगातार बातचीत होती है। यूएई ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.