नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को साफ किया कि ईरान के साथ युद्ध को खत्म करने और शांति वार्ता करने को लेकर उन पर कोई दबाव नहीं है। ट्रंप ने इन दावों को कोरी अफवाह बताते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि यह ईरान युद्ध के बीच में अमेरिका को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होने वाली है, जबकि दो हफ्ते का युद्ध विराम भी खत्म होने वाला है। इस्लाबाद में होने वाली शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर मीडिया में जारी दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने लिखा, "मैंने फेक न्यूज में पढ़ा कि मुझ पर ईरान के साथ डील करने का दबाव है। यह बिलकुल गलत है। मुझ पर कोई दबाव नहीं है, हालांकि सब कुछ काफी जल्दी...