उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। ईरान से बढ़े तनाव के बाद खाड़ी देशों में रह रहे अपनों की चिंता बढ़ गई है। वहां काम कर रहे लोगों के परिजन वीडियो कॉलिंग पर पल-पल की खबर ले रहे हैं। कतर के मुकाबले दुबई में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्नाव निवासी शादाब ने बताया कि उनके पिता फिरोज दुबई में वेजिटेबल मार्केट में थोक का काम करते हैं। मौजूदा हालात को लेकर परिवार में चिंता जरूर है, लेकिन वहां किसी तरह की सीधी परेशानी नहीं है। शादाब के मुताबिक, पापा ने बताया है कि वह रोज की तरह मार्केट जा रहे हैं। अभी वहां माहौल सामान्य है, लेकिन युद्ध की आशंका से परिवार के लोग परेशान हैं। परिवार के सदस्य लगातार वीडियो कॉलिंग के जरिए फिरोज से संपर्क में हैं। हालात की जानकारी ले रहे हैं। शादाब ने कहा कि खबरों में ईरान से टकराव की स्थिति देखने के बाद चिंता बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.