नई दिल्ली, अगस्त 14 -- - बेड़े का करीब एक-चौथाई हिस्सा नष्ट

संघर्ष के दौरान ड्रोन का नाश वॉशिंगटन, एजेंसी। ईरान के साथ संघर्ष के दौरान अमेरिका के कम से कम 45 एमक्यू-9 रीपर निगरानी और हमलावर ड्रोन नष्ट हुए। यह संख्या अमेरिकी बेड़े के करीब एक-चौथाई के बराबर है। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

वित्तीय प्रभाव रिपोर्ट के अनुसार इन ड्रोन के नुकसान से अमेरिकी करदाताओं पर 1.3 अरब डॉलर से अधिक का वित्तीय बोझ पड़ सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी ड्रोन दुश्मन के हमलों में नष्ट नहीं हुए। इनमें से कुछ ड्रोन संचार संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के समय अमेरिका के पास करीब 185 रीपर ड्रोन थे। इनमें 165 वायुसेना और 20 मरीन कॉर्प्स के पास थे। ...