नई दिल्ली, मार्च 21 -- मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत के ऊर्जा बाजार के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है। भारत में कच्चे तेल को रिफाइन करने वाली कंपनियों ने एक बार फिर ईरान से कच्चे तेल के आयात की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान पर लगे कुछ प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद उठाया जा रहा है। हालांकि, रिफाइनरों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक खरीदारी और अनुबंधों पर हस्ताक्षर केवल भारत सरकार से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद ही किए जाएंगे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी ढील दी है। इस छूट का लाभ उठाते हुए भारतीय रिफाइनरों ने ईरान से फिर से कच्चा तेल खरीदने की योजना बनाई है, लेकिन ईरान के ताजा रुख न...