ईरान संघर्ष पर संसद में प्रस्ताव लाने की मांग
नई दिल्ली, मार्च 24 -- माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में इराक युद्ध की निंदा करते हुए संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का संदर्भ देते हुए केंद्र सरकार से ईरान संघर्ष पर इसी तरह का प्रस्ताव लाने की मांग की। माकपा सांसद ब्रिटास ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ किए जा रहे एकतरफा और अवैध युद्ध के खिलाफ संसद की एकजुट और सर्वसम्मत आवाज उठना चाहिए और भारत को इस मुद्दे पर मौन नहीं रहना चाहिए। लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उसमें आर्थिक चिंताओं और प्रवासी भारतीयों के मुद्दों को उठाया गया, लेकिन व्यापक संघर्ष का जिक्र नहीं किया गया, जिस पर भारत को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.