नई दिल्ली, मार्च 5 -- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने क्षेत्र के कई देशों में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च तक रद्द करने का निर्णय लिया है। बोर्ड के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इन छात्रों के परिणाम किस आधार पर घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बोर्ड बाद में देगा।वहीं, कक्षा 12 की 7 मार्च को निर्धारित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने कहा है कि आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसके...