नई दिल्ली, मार्च 26 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के पटल से देश को संबोधित करते हुए कहा था कि कोरोना काल की तरह ही देश को इस संकट के लिए तैयार रहना होगा। अब इसी तरह की बात करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने भी कोविड के दौर का जिक्र करते हुए कहा है कि पश्चिम एशिया के संकट को लेकर ऐसे अनुमान है कि इसकी तुलना कोविड 19 महामारी से की जा सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारिक हस्तियों के साथ बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि इस युद्ध में शामिल देशों को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि इसका असर कहां तक होगा, ऐसे में रूस और अन्य के इसका सटीक अंदाजा लगाना और भी ज्यादा मुश्किल है। पुतिन के मुताबिक, पश्चिम एशिया का संघर्ष अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्ट...