नई दिल्ली, मार्च 27 -- पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न मुद्दों पर गौर करने के लिए केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मंत्रियों का एक 'अनौपचारिक समूह' (IGOM) गठित किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी मंत्रियों के अनौपचारिक समूह के सदस्यों में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव से उत्पन्न होने वाले मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अमेरिका-इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमले किए। इसके बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है। इस संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, जिसमें तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हुई हैं और कीमतें बढ़ी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.