नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- ईरान संकट ने वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ा दिया है। सरकार इससे निपटने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी इसका असर देखा जा रहा है। लोगों के बीच में गैस और पेट्रोल के खत्म होने का डर बना हुआ है। इसी डर का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधियों ने ईरान संकट का सहारा लेकर अपराध करना शुरू कर दिया है। अभी तक सामने आए 100 से अधिक केसों में साइबर अपराधियों ने 2.7 करोड़ रुपए ठग लिए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पहले बैंक अधिकारी और अन्य तरीकों से लोगों को ठगने वाले साइबर अपराधी अब गैस की कंपनी के अधिकारी बनकर लोगों को झांसा दे रहे हैं। इन अपराधियों की हिट लिस्ट पर सबसे ज्यादा मुंबई के निवासी हैं। मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड कंपनी के ग्राहकों को फोन पर मैसेज भेजा जाता है कि उनका पुरा...