नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान अगर शांति समझौत से इनकार करता है तो अमेरिका सैन्य ऑपरेशन को तैयार है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना और शक्तिशाली तरीके से पूरी तरह से तैयार हो गई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि सेना ने सफलतापूर्वक ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की नाकेबंदी कर दी है। ईरान से अगर कूटनीतिक बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई के लिए सेना तैयार है। अमेरिकी सेना आदेश मिलते ही ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और उद्योगों पर हमला करने को तैयार है। यह भी पढ़ें- शांति समझौता ठुकराया तो फिर से शुरू कर देंगे युद्ध, अमेरिका की ईरान को धमकी ईरान को स्पष्ट संदेश है कि हम उसे देख रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान को बातचीत की म...