नई दिल्ली, मार्च 14 -- Iran-America War: ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम के अंदर अलग-अलग राय सामने आ रही है। वाइट हाउस में खींचतान चल रही है कि युद्ध में जीत कब और कैसे घोषित की जाए। जबकि संघर्ष मध्यपूर्व के कई हिस्सों तक फैल चुका है। कुछ अधिकारी ट्रंप को चेतावनी दे रहे हैं कि अमेरिका और इजरायल के हमलों की वजह से पेट्रोल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इससे अमेरिका में राजनीतिक नुकसान हो सकता है। वहीं कुछ सख्त रुख वाले नेता चाहते हैं कि ईरान पर सैन्य दबाव जारी रखा जाए। ट्रेजरी विभाग और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के अधिकारी ट्रंप को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर तेल की कीमतों में बड़ा झटका लगा और पेट्रोल महंगा हुआ तो युद्ध के लिए घरेलू समर्थन जल्दी घट सकता है। दूसरी ओर कुछ रिपब्लिकन नेता और टिप्पणीकार का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.