नई दिल्ली, मार्च 19 -- अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पश्चिम एशिया के युद्ध में यूएस आर्मी को भेजने की संभावना से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने गुरुवार को इस बात के संकेत दिए कि युद्ध के चौथे सप्ताह में पहुंचने के बाद भी वह ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों को भेजने के पक्ष में नहीं है। जापानी पीएम तकाइची के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह सैनिक भेजने के पक्ष में नहीं हैं। बता दें कि ईरान युद्ध के शुरू होने के दो दिन बाद ट्रंप ने कहा था कि उन्हें जमीन पर सैनिक भेजने में कोई डर नहीं है। वाइट हाउस में जापानी प्रधानमंत्री तकाइची के साथ मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान में जारी युद्ध पर सवालों के जवाब दिए। ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या ट्रंप प्रशासन ईरान में सैनिक भेजने के बारे में सोच रहा है? इसका जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "...