नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के संघर्ष जारी है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने चौंकाने वाला बयान दिया है। यूएई ने अमेरिका-ईरान संघर्ष में सीधे शामिल होने की मंशा जता दी है। उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बलपूर्वक फिर से खोलने की अपनी योजना दुनिया के सामने रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई इसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य कार्रवाई को वैधता मिल सके। बताया जा रहा है कि यूएई ने अमेरिका के साथ-साथ यूरोप और एशिया के सैन्य शक्तियों से भी इस मिशन में शामिल होने का आग्रह किया है। यदि यूएई सीधे इस युद्ध में शामिल होता है तो वह खाड़ी क्षेत्र का पहला देश होगा जो औपचारिक रूप से इस संघर्ष का हिस्सा बनेगा। इससे पहले तक यूएई मध्यस्थता की भ...