नई दिल्ली, मार्च 19 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में दोनों तरफ से अब तेल और गैस के कुओं और रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा रहा है। इजरायल, ईरान को निशाना बना रहा है, तो इजरायल पलटवार करते हुए कतर सऊदी अरब, कतर और बहरीन जैसे देशों के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना रहा है। इन हमलों ने अन्य देशों की चिंता को बढ़ा दिया है। भारत सरकार ने भी इन हमलों को चिंताजनक बताते हुए इन्हें तुरंत रोके जाने का आह्वान किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले कुछ दिनों में खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना पर हुए हमलों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में गुरुवार को कहा कि भारत ने यह संघर्ष शुरू होने पर ही कहा था कि नागरिक और ऊर्जा ठिकानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध पर मीडिया से बात करते हुए जायसवाल ...