नई दिल्ली, मार्च 27 -- Iran War Updates: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमलों को अगले 10 दिनों के लिए टाल रहे हैं। यह फैसला तेहरान के अनुरोध पर लिया गया है, जिससे युद्ध विराम की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "ईरानी सरकार के अनुरोध के अनुसार, मैं ऊर्जा संयंत्रों की तबाही की अवधि को 10 दिनों के लिए यानी सोमवार 6 अप्रैल 2026 तक के लिए रोक रहा हूं। बातचीत जारी है और यह बहुत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है।" ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि ईरान ने बातचीत के प्रति अपनी गंभीरता दिखाने के लिए एक उपहार के रूप में 10 तेल टैंकरों को रणनीतिक रूप से मह...