नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है ईरान अपना इनरिच्ड यूरेनियम भंडार सौंपने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि छह हफ्तों तक चला संघर्ष अब शांति समझौते के करीब है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, वाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "वह हमें परमाणु धूल वापस देने पर सहमत हो गए हैं। शांति समझौते पर पहुंचने की अच्छी संभावना है। " बता दें, यहां ट्रंप का इशारा इनरिच्ड यूरेनियम को लेकर है, जिसके बारे में अमेरिका कई वर्षों से कहता आ रहा है कि इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है। अपडेट की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...