नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने सीरिया से अपनी फौज हटा ली है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने अपने सभी बेसों से सैनिकों को वापस बुलाकर इसे सीरिया की सरकार के हवाले कर दिया है। कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि अमेरिकी बेस वीरान पड़े हैं। वहीं वाहनों पर अपना सामान लादकर रवाना हो रही है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना ने हसाका प्रांत में कसराक एयरबेस को खाली कर दिया है। भारी उपकरणों के साथ सेना यहां से निकल गई है। बताया जा रहा है कि सीरिया में ज्यादातर सैन्य ठिकाने अमेरिका ने खाली कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्र्ल कमांड के प्रवक्ता ने कहा कि यह सुनियोजित तरीके से उठाया गया गकदम है। अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वह अपने सहयोगियों का साथ देता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...