नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच चीन और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं। चीन ने मंगलवार को अमेरिका को साफ चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को हथियार सप्लाई करने के 'मनगढ़ंत' आरोपों के आधार पर चीनी सामान पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अपनी धमकी को अमल में लाते हैं, तो बीजिंग भी जवाबी कार्रवाई करेगा। इसका मतलब साफ है कि अगर अमेरिका की ओर से किसी तरह की कार्रवाई की जाती है तो चीन भी पलटवार करेगा और करारा जवाब देगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये रिपोर्टें पूरी तरह से मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। अमेरिका अगर इन्हें बहाने के रूप में इस्तेमाल करके चीन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने पर अड़ा रहा, तो चीन निश्चित रूप से अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जवाबी कार...