नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Impact of Iran War on India: ग्लोबल स्तर पर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर दिखाने लगा है। हाल ही में आई मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की रिपोर्ट में भी इसका संकेत साफ दिखाई देता है। रिपोर्ट के मुताबिक, महंगे तेल की वजह से भारत की आर्थिक ग्रोथ पर दबाव बढ़ गया है। यही वजह है कि FY2027 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 6.2% कर दिया गया है। आइए जरा विस्तार से समझते हैं कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का सीधा असर भारत पर कैसा पड़ेगा? यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका में बढ़ी तल्खी, भारतीय शेयर बाजार का फिर से बिगड़ेगा मूड? आपको बता दें कि जब कच्चा तेल महंगा होता है, तो इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। इससे ट्रांसपोर्ट, उत्पादन और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाती हैं। इसका नती...