नई दिल्ली, मार्च 6 -- मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत के ऑटो सेक्टर पर भी दिखने लगा है। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ गया है। यही वजह है कि भारत की कई बड़ी ऑटो कंपनियों ने फिलहाल मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के कुछ देशों में गाड़ियों की शिपमेंट टाल दी है। जानकारों के मुताबिक, हालात सामान्य होने तक कंपनियां इंतजार कर रही हैं, ताकि बढ़े हुए शिपिंग खर्च और युद्ध से जुड़े जोखिमों से बचा जा सके। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की 4 सस्ती कारों पर आया Rs.42500 का डिस्काउंट, लिस्ट में वैगनआर भी शामिलबड़ी कंपनियों ने रोकी गाड़ियों की सप्लाई इस स्थिति का असर भारत की कई बड़ी ऑटो कंपनियों पर पड़ा है। इनमें टाटा (Tata Motors), मारुति (Maruti Suzuki India) , हुंडई (Hyund...