नई दिल्ली, अगस्त 19 -- पिछले 6 महीने से मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है। ईरान-अमेरिका युद्ध में कभी बातचीत कभी बमबारी लगातार दुनिया पर भारी पड़ रही है। होर्मुज बंद होने की वजह से कच्चे तेल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम भी बढ़ रहे हैं और महंगाई डायन का मुंह और तेजी से बढ़ रहा है। ताजा खबर यह है कि ईरान ने यूएई पर ईरान ने हमला कर दिया है। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। इन तेजी से बदलते घटनाक्रमों के कारण कच्चे तेल की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड सुबह सात बजे के करीब 71 सेंट चढ़कर 91.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। WTI भी 77 सेंट की तेजी के साथ 85.71 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।युद्ध के दौरान भारत में पेट्रोल 7.50, डीजल 7.50 और घरेलू...