मेरठ, मार्च 6 -- खाड़ी देशों में युद्ध के हालात को लेकर प्रशासन ने कहा है कि ईरान या मध्य पूर्व के देशों में कोई भी जिले का नागरिक फंसा है तो तुरंत सूचना दें। डीएम डॉ.वीके सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि ईरान/इराक या मध्य पूर्व क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा-संघर्ष की गंभीर स्थिति बनी हुई है। ऐसे में यह आवश्यक है मेरठ जिले के ऐसे नागरिकों का विवरण जिला प्रशासन के पास उपलब्ध हो, जो वर्तमान में ईरान, इराक या मध्य पूर्व के देशों में निवासरत, कार्यरत, अध्यनरत, यात्रा पर गए हुए हों। किसी अन्य कारणवश वहां फंसे हैं अथवा हाल में वहां से भारत लौटे हैं। इस जानकारी का उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा, आवश्यक सहायता सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा शीघ्र सहायता उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.