नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- ईरान की सभ्यता को ही खत्म करने का ऐलान करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेडलाइन पूरी होने से कुछ घंटे पहले ही इरादा बदल लिया। उन्होंने ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर का ऐलान कर दिया। इस बीच उम्मीद जताई है कि ईरान सही रुख अपनाएगा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल सकेगा। इस सीजफायर का क्रेडिट एक तरफ पाकिस्तान ले रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उसके सदाबहार दोस्त का तमगा रखने वाले चीन ने भी ऐसा ही दावा किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हमने मध्य पूर्व में शांति स्थापित कराने के लिए प्रयास किए हैं। यही नहीं चीन का कहना है कि अब वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को भी समाप्त कराएगा। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम दोनों पक्षों से बात करेंगे और उन्हें वार्ता के लिए एक मंच उपलब्ध कराएंगे। ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.